फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Centurion weather Updates: कैसा आज सेंचुरियन का मौसम? क्या चौथे दिन का खेल होगा बर्बाद?

Wed, 29 Dec 2021 07:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

पहले दिन (26 दिसंबर) का खेल तो हुआ, लेकिन दूसरे दिन बारिश ने खेल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हालांकि, तीसरे दिन मौसम साफ रहा। अब प्रशंसकों के मन में ये सवाल है कि क्या चौथे दिन मौसम साफ रहेगा? क्या बुधवार को खेल हो पाएगा?
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मैच के शुरुआत से ही ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि मैच में बारिश खलल डाल सकती है। पहले दिन (26 दिसंबर) का खेल तो हुआ, लेकिन दूसरे दिन बारिश ने खेल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हालांकि, तीसरे दिन मौसम साफ रहा। अब प्रशंसकों के मन में ये सवाल है कि क्या चौथे दिन मौसम साफ रहेगा? क्या बुधवार को खेल हो पाएगा?
विज्ञापन


भारत की पकड़ मैच पर अभी मजबूत है। टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 146 रनों की बढ़त बना ली थी। उसने दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। ऐसे में टीम इंडिया के प्रशंसक चाहेंगे कि मौसम साफ रहे और भारतीय 
टीम को टेस्ट जीतने का मौका मिले।

ये है मौसम का हाल
एक्यूवेदर.कॉम के मुताबिक, सेंचुरियन में बुधवार (29 जनवरी) को मौसम मिला-जुला रहेगा। बारिश होने की संभावना 55 फीसद है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियश रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन बीच-बीच में बारिश बाधा डाल सकती है।
विज्ञापन


पहले दिन बारिश की संभावना थी, लेकिन नहीं हुई
इससे पहले मैच के पहले दिन बारिश होने की संभावना 80 फीसद थी, लेकिन हल्की बारिश भी नहीं हुई। पूरे दिन का मैच हुआ। इसके बाद दूसरे दिन बारिश की संभावना 85 फीसद थी। मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी सही साबित हुई और दिन का खेल धुल गया। तीसरे दिन मौसम साफ होने के आसार थे और बिल्कुल वैसा ही है। अब चौथे दिन मौसम कैसा रहता है यह देखने वाली बात होगी।

मैच में अब तक क्या-क्या हुआ?
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने केएल राहुल की शतकीय पारी की मदद से 327 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 60, अजिंक्य रहाणे ने 48 और विराट कोहली ने 35 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने छह विकेट लिए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 197 रनों पर सिमट गई। उसके लिए टेंबा बवुमा ने 52 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। दूसरी पारी में भारतीय टीम 16 रन बना चुकी है और मैच में 146 रन की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें