फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Centurion Weather: सेंचुरियन टेस्ट में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए कैसा रहेगा पहले मैच में मौसम का हाल

Thu, 23 Dec 2021 12:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोविड-19 के खतरों को देखते हुए दर्शकों को सेंचुरियन के स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं है। इस कारण पहले ही वे मायूस हो चुके हैं। अब इस मायूसी को बढ़ाने का काम बारिश करने वाली है। सेंचुरियन टेस्ट में शुरुआती दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सेंचुरियन का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रही है। दुनिया की दो बड़ी टीमों के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज को लेकर रोमांच चरम पर है। हालांकि, कोविड-19 के खतरों को देखते हुए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं है। इस कारण पहले ही वे मायूस हो चुके हैं। अब इस मायूसी को बढ़ाने का काम बारिश करने वाली है। सेंचुरियन टेस्ट में शुरुआती दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, सेंचुरियन के आसमान पर अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। 26, 27 और 28 दिसंबर को घने बादल छाए रहने की संभावना है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दो दिनों में जमकर बारिश हो सकती है।

टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम?
सेंचुरियन में 26 दिसंबर को बारिश की संभावना 80 प्रतिशत है। इसके बाद मैच के दूसरे दिन 27 दिसंबर को यह बढ़कर 85 प्रतिशत है। 28 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले दिन 29 दिसंबर को 55 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। मैच के पांचवें दिन 30 तारीख को मौसम करीब-करीब साफ रहेगा।
विज्ञापन

 

सेंचुरियन में विकेट पर होगी घास?
बारिश की स्थिति के अलावा सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन में पिच विराट कोहली की टीम के लिए एक और चुनौती होगी। बीसीसीआई ने सोमवार (20 दिसंबर) को सुपरस्पोर्ट पार्क में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में श्रेयस अय्यर ने कहा था, "विकेट पर घास है।" ऐसे में बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा और गेंदबाजों के लिए खुशी की बात होगी।
 

सेंचुरियन में टेस्ट मैच नहीं जीती है टीम इंडिया
सेंचुरियन में टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ अब तक जीत नहीं मिली है। 2010 और 2018 में सुपरस्पोर्ट पार्क में दो बार टीम खेल चुकी है। दोनों मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2010 मे, दक्षिण अफ्रीका ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम पर एक पारी और 25 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2018 में उसने विराट कोहली की टीम को 135 रन से हराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें