फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Playing-11: भारत के पास डेथ ओवर की गेंदबाजी सुधारने का आखिरी मौका, साथ खेल सकते हैं बुमराह-अर्शदीप

Wed, 28 Sep 2022 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

India vs South Africa 1st T20 Playing 11 Prediction: विश्वकप के लिए स्टैंडबाय दीपक चाहर को पिछली सीरीज में मौका नहीं मिला और अब तीन मैचों मे तेज गेंदबाजों को रोटेट किए जाने पर वह खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह से स्लॉग ओवरों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जो पहली बार जसप्रीत बुमराह का साथ देंगे। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और तेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम आखिरी टी20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। भारत के पास विश्व कप से पहले अपने डेथ ओवर की बॉलिंग को सुधारने का आखिरी मौका होगा। इसके लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के पास दो मुख्य हथियार जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह, दोनों मौजूद होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा भारतीय टीम बल्लेबाजों को अच्छा अभ्यास देने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, यह सीरीज उतनी आसान नहीं होने वाली है। पिछली बार जब दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आई थी, तो पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। हालांकि, तब ऋषभ पंत टीम इंडिया के कप्तान थे और रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली समेत कोई मुख्य खिलाड़ी टीम में नहीं था।

ये भी पढ़ें: IND vs SA T20: खतरे में रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली निकल सकते हैं उनसे आगे

हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी

हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। भारतीय टीम को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी जिन्हें टी20 विश्वकप से पहले इस सीरीज में आराम दिया गया है। मोहम्मद शमी अभी तक कोरोना संक्रमण से उबर नहीं सके हैं और वह तीनों मैच नहीं खेल पाएंगे।

हर्षल पटेल चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लौटे, लेकिन 12 रन प्रतिओवर की औसत से रन दे डाले। इसी तरह भुवनेश्वर ने दो मैचों में ही 91 रन दे दिए। हालांकि, इस सीरीज के लिए भुवनेश्वर को भी आराम दिया गया है। हार्दिक और भुवी दोनों को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है।


भुवनेश्वर कुमार

विश्वकप के लिए स्टैंडबाय दीपक चाहर को पिछली सीरीज में मौका नहीं मिला और अब तीन मैचों मे तेज गेंदबाजों को रोटेट किए जाने पर वह खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह से स्लॉग ओवरों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जो पहली बार जसप्रीत बुमराह का साथ देंगे। यानी दोनों पहली बार टी20 में एकसाथ खेलते दिखेंगे।

अश्विन को फिर से बेंच पर बैठना पड़ सकता है

ये भी पढ़ें: IND vs SA 1st T20 Live Streaming: बुमराह-अर्शदीप के साथ अफ्रीका को हराने उतरेगा भारत, जानें कहां देखें मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों में पिच सपाट रहने के बाद तीसरे मैच में टर्निंग पिच पर युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया की पिचों को ध्यान में रखते हुए चहल अपने प्रदर्शन में सुधार के इरादे से उतरेंगे। विश्वकप से पहले सभी खिलाड़ियों को मौका देने की बात रोहित शर्मा कर चुके हैं। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा लेकिन पहले टी20 में ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। रोहित अक्षर और चहल की जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं।

युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर और अक्षर पटेल

कार्तिक और पंत दोनों खेल सकते हैं

बल्लेबाजी में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चल सके और वह इसकी भरपाई इस सीरीज में करना चाहेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं और राहुल को भी तेज गति से रन बनाने होंगे। दिनेश कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ आठ गेंदें खेलने को मिलीं और रोहित पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें क्रीज पर अधिक समय देने की जरूरत है। विश्वकप टीम में शामिल दीपक हुड्डा कमर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह ऋषभ पंत को उतारा जा सकता है।


दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत

घरेलू द्विपक्षीय टी20 सीरीज में पहली जीत की तलाश  

भारत ने घरेलू द्विपक्षीय टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप के ग्रुप चरण में दोनों टीमों का सामना होगा, लेकिन उसमें हालात अलग होंगे। दोनों टीमें इन तीन मैचों में अपनी कमजोरियों का पता करके उन पर मेहनत कर सकती हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में पिचें अलग होंगी और मैदान बड़े होंगे, लेकिन गेंदबाज को हमेशा अपने प्रदर्शन पर काम करते रहना चाहिए। भारतीय बल्लेबाजों को आजमाने का यह सुनहरा मौका होगा।

पिछले आठ टी-20 मैचों के दौरान अंतिम तीन ओवरों में भारतीय गेंदबाजी

एशिया कप के पांच मैच
खिलाफ आखिरी 3
ओवरों में
रन लुटाए
परिणाम
पाकिस्तान 10,12,11 (33) भारत जीता
हॉन्गकॉन्ग 04,21,12 (37) भारत जीता
पाकिस्तान 08,19,07 (34) भारत हारा
श्रीलंका 12,14,07 (33) भारत हारा
अफगानिस्तान 08,05,18 (31) भारत जीता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच  
जगह आखिरी 3
ओवरों में
रन लुटाए
परिणाम
मोहाली 22,14,04 (42) भारत हारा
नागपुर 13 12 19 (44) भारत जीता
हैदराबाद 21 18 07 (46) भारत जीता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अंतिम तीन ओवरों में भारतीय गेंदबाज

गेंदबाज गेंदें फेंकी रन लुटाए
भुवनेश्वर कुमार 12 37
हर्षल पटेल 18 61
जसप्रीत बुमराह 12 30

आंकड़ों में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 में 20 बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया ने 11 और दक्षिण अफ्रीका ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, भारतीय जमीन पर मामला उल्टा है। घरेलू जमीन पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ टी20 खेले हैं। टीम इंडिया ने इसमें से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की, जबकि दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों में जीत हासिल हुई। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित-प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंदिले फेलुकवायो / ड्वेन प्रिटोरियस, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टूएन, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिच क्लासेन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, एंदिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबादा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें