विराट ने खेले हैं PAK के खिलाफ तीन विश्व कप मुकाबले
विराट कोहली तो पिछले तीन विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं। उन्होंने 2011 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नौ और 2019 में 77 रन की पारी खेली थी। वर्तमान टीम में विराट और रोहित ही ऐसे दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में दो या उससे अधिक मैच खेले हैं। रोहित ने 2015 के मैच में 15 रन बनाए थे।