विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत
भारतीय टीम वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच में नहीं हारी है। टीम इंडिया ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम जीत के इस क्रम को जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। 1996 (बंगलूरू) और 2011 (मोहाली) में भारत को जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जानें दोनों टीमों की कमजोरी और मजबूती
शानदार फॉर्म में दोनों टीमें
वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब रोहित शर्मा और बाबर आजम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।
हम विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच शनिवार (14 अक्तूबर) को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन सात खिलाड़ियों के बीच होगी जंग, कुलदीप और बाबर का मुकाबला रहेगा सुपरहिट
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।
ये भी पढ़ें: मैच में क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11, क्लिक करके जानें
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को विश्व कप में आठवीं बार हराने उतरेगा भारत, 14 ग्राफिक्स में महामुकाबले की पूरी जानकारी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।