आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाएगा। इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान कई दिग्गजों के बीच जंग देखने को मिलेगी। कप्तान विराट कोहली और बाबर आजम आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी टीमों के लिे दुआ कर रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि भारत के खिलाड़ी इस मुकाबले फ्लॉप हो जाएं। ऐसा ही कुछ शनिवार शाम को देखने को मिला।
महिला पत्रकार ने धोनी और राहुल से कही मैच हारने की बात
शनिवार की शाम प्रैक्टिस सेशन के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल साथ लौट रहे थे तो इस दौरान पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने इन दोनों से कुछ बातें कहीं। वह दोनों खिलाड़ियों से मैच हारने की बात कह रही थीं। उन्होंने कहा, राहुल प्लीज कल अच्छा मत खेलना, महिला ने ये बातें कई बार दोहराई, जिसका राहुल ने हंसकर कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बात एमएस धोनी ने उन्हें मजेदार जवाब दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टी20 विश्व कप में आमने-सामने
टी-20 विश्व कप में भारत आज तक पाकिस्तान से हारा नहीं है। दोनों देशों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक पांच मैच जीते गए हैं जिनमें भारत ने चार जीते और एक मुकाबला टाई रहा। इस टाई रहे मैच के भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। इसके अलावा पाकिस्तान 50 ओवर के विश्व कप मैच में भी भारत ने नहीं जीता है। सीमा पार के लोगों में इस बात की कसक है कि आखिर पाकिस्तान विश्व कप मैच में भारत को कब हराएगा।.