दरअसल, यह बयान उस वक्त का है, जब पाकिस्तान की टीम 119 रन को चेज कर रही थी। 19वें ओवर में बुमराह ने तीन रन दिए थे और आखिरी ओवर में अर्शदीप को गेंदबाजी करनी थी। पाकिस्तान को 20वें ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। कामरान अकमल और शाहिद हाशमी की यह आपत्तिजनक टिप्पणी उसी वक्त की है। कामरान और हाशमी दोनों का कहना था कि अर्शदीप को 20वां ओवर नहीं देना चाहिए था और पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। हालांकि, अर्शदीप ने इन दोनों को करारा जवाब देते हुए सिर्फ 11 रन खर्च किए और भारतीय टीम छह रन से जीतने में कामयाब रही। आयुष नाम के एक एक्स यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि कामरान अकमल ने कितनी घटिया बात कही है।