फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Controversy: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले PCB का रोना जारी, अर्शदीप सिंह की आईसीसी से की शिकायत

Sun, 28 Sep 2025 05:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शिकायत की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने समा टीवी के सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाज के कथित तौर पर अश्लील इशारे पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शिकायत की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने समा टीवी के सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाज के कथित तौर पर अश्लील इशारे पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

पीसीबी ने की आईसीसी से शिकायत
41 साल के एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले पीसीबी ने भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कथित तौर पर अश्लील इशारे के लिए आईसीसी से शिकायत की है। पीसीबी का आरोप है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर (रविवार) को खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में अश्लील इशारा किया था। पीसीबी का दावा है कि बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

क्या है मामला?
भारत ने सुपर-4 में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विवादित तरीके से जश्न मनाया था। मुकाबले के दौरान हारिस रऊफ ने 'जेट सेलिब्रेशन' किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि भारतीय दर्शकों ने उन्हें चिढ़ाने के लिए 'कोहली-कोहली' के नारे लगाए थे, जिससे वह भड़क गए। रऊफ ने यह हरकत पहले दर्शकों की ओर और फिर संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद भी दोहराई।

पाकिस्तानी गेंदबाज से पहले साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गनफायर सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने बल्ले को बंदूक की तरह लहराया था। इन इशारों को लेकर भारतीय प्रशंसकों और कई पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ  जिसे हारिस रऊफ के जेट सेलिब्रेशन से जोड़ कर देखा गया।
 
 
विज्ञापन

सूर्यकुमार के खिलाफ भी पाकिस्तान कर चुका शिकायत
पीसीबी ने एक बयान में कहा कि अर्शदीप के कार्यों से क्रिकेट की बदनामी हुई है। समा टीवी के अनुसार, पाकिस्तान बोर्ड ने आईसीसी से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। बता दें कि, अर्शदीप के खिलाफ याचिका से पहले पीसीबी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी आईसीसी में दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। पीसीबी 14 सितंबर (रविवार) को ग्रुप स्टेज मैच के बाद पहलगाम घटना को लेकर सूर्यकुमार की टिप्पणी के खिलाफ था। पीसीबी का मानना था कि सूर्यकुमार ने इसे  एक राजनीतिक मुद्दा बना दिया था। आईसीसी ने सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। वहीं, बीसीसीआई ने भी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की आईसीसी से शिकायत की थी। खेल की वैश्विक संस्था ने रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया और फरहान को कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें