महिला का हैरान करने वाला दावा
महिला ने तुरंत उस शख्स का सामना किया और पूरी घटना कैमरे में कैद कर लिया। आयशा खान नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती बताई है। महिला ने पोस्ट में लिखा है, 16 सितंबर की सुबह, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर मेरे साथ बहुत ही परेशान करने वाला हादसा हुआ। एक आदमी फोन पर बात करने का बहाना कर रहा था, वह मेरी तस्वीरें ले रहा था।
उसने आगे दावा किया है कि जब मैंने उससे पूछा तो वह बार-बार मना करता रहा, लेकिन जब मैंने उसका फोन देखने की बात कही, तब उसके फोन में मेरी तस्वीरें मिलीं। उसमें मेरे पैरों की भी तस्वीरें थीं। आयशा ने यह भी बताया कि उन्हें यह बात सबसे ज्यादा चुभी कि वह शख्स सीआरपीएफ का जवान था।
Science News: यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान, इस देश की खुली किस्मत
महिला ने सवाल किया कि जिसका काम हमारी सुरक्षा करना है, अगर वही ऐसा करेगा तो महिलाएं कहां सुरक्षित महसूस करेंगी? अगर एयरपोर्ट जैसी जगह, जहां चारों तरफ निगरानी और सुरक्षा होती है। वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर और कहां होंगी?
Optical Illusion: तस्वीर में 99D की भीड़ में छिपा है 999, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा उस अधिकारी से सीधे-सीधे सवाल करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति अपने फोन से तस्वीरें डिलीट करता है। जब उससे पूछा गया, तो उसने धीरे से कहा कि ये तस्वीरें 'ऑटोमेटिक' ली गई थीं और अब डिलीट कर दी गई हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Ajab-Gajab: जब बारूद खत्म हो गया तो दुश्मनों पर तोप से दाग दिए चांदी के गोले, जानिए भारत के किले की कहानी
डिसक्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा पोस्ट कंटेंट के आधार बनाया गया है। Amar Ujala इन दावों की पुष्टि नहीं करता है और न ही उनका समर्थन करता है। इस खबर के लिखे जाने तक वायरल वीडियो को लेकर सीआरपीएफ की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।