भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पल्लेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। हार्दिक ने कहा, ‘यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें मैंने देखा है कि इसमें आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परख होती है। साथ ही यह दिखाता है कि आप कितने दबाव का सामना कर सकते हो इसलिए मुझे ये सभी चीजें रोमांचित करती हैं। काफी भावनाएं खेल प्रेमियों से जुड़ी होती हैं। हमारे लिए एक अच्छी टीम से खेलना महत्वपूर्ण है, ऐसी बहुत अच्छी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना जिसने हाल के समय में काफी अच्छा खेल दिखाया हो।
हार्दिक ने साथ ही जिक्र किया कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ मुकाबले भावनाओं में बहने के नहीं बल्कि सोच समझकर फैसले करने के बारे में होते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बाहर की भावनाओं को बाहर ही रखने की कोशिश करते हैं और अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाते हैं। हम इसके बारे में ज्यादा भावनात्मक नहीं हो सकते क्योंकि फिर कुछ फैसले लापरवाही भरे हो सकते हैं जिसमें मैं विश्वास नहीं करता। लेकिन साथ ही यह बड़ा टूर्नामेंट है।’