फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, मंत्रालय भवन में आत्महत्या के प्रयास का लगाया आरोप

Wed, 30 Aug 2023 10:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: मुंबई पुलिस ने उन 11 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र सचिवालय की पहली मंजिल पर चढ़ने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने उन 11 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र सचिवालय की पहली मंजिल पर चढ़ने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का एक समूह ऊपरी वर्धा बांध परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले उचित मुआवजे की मांग कर रहा था। इसी कड़ी में वह मंत्रालय भवन की पहली मंजिल पर सुरक्षा के लिए लगाए गए जाल पर कूद गए। पुलिस के मुताबिक वे अमरावती जिले के मोरशी के रहने वाले हैं। 
 

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बांध परियोजना के लिए अधिग्रहित प्रत्येक ग्रामीण के लिए चार एकड़ कृषि भूमि और परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कम से कम 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के आदेश की अवहेलना करने के लिए उनमें से 11 के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 143 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 309(आत्महत्या का प्रयास) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस देने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें