फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ WTC Final: कोहली ने हासिल की खास उपलब्धि, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

Sun, 20 Jun 2021 10:00 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली 61 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बतौर कप्तान उनका 61वां मैच है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली 61 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बतौर कप्तान उनका 61वां मैच है। वहीं, धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। वहीं, तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 61 टेस्ट मैचों में से 36 में जीत हासिल की है, 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, धोनी की कप्तानी में टीम ने 60 में से 27 जीते, 18 हारे और 15 मैच ड्रा रहे। इस हिसाब से जीत के मामले में भी कोहली धोनी से आगे हैं। सौरव गांगुली ने कप्तान रहते हुए टीम को 49 मैचों में से 21 में जीत दिलाई थी, वहीं 13 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था और 15 मैच ड्रॉ रहे थे। 

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किए जाने तक तीन विकेट पर 146 रन बनाए। अंपायरों ने जब दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की तब कप्तान कोहली 44 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बना कर खेल रहे थे। खराब रोशनी के कारण चाय का विश्राम भी समय से पहले लेना पड़ा था। बारिश के कारण पहले दिन खेल भी नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें