फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कोहली की कप्तानी में भारत की 39वीं जीत, विराट ने शेयर की खास तस्वीरें

Mon, 06 Dec 2021 04:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 39वां टेस्ट मैच जीतने के बाद मैच के खास लम्हें अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला ले लिया है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत सीरीज को 1-0 से जीत लिया। भारत की घर में यह लगातार 14 वीं जीत है। भारत ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कीवी टीम सिर्फ 167 रन ही बना सकी और मुकाबला 372 रन के बड़े अंतर से हार गई। इसके साथ ही भारत 1-0 से सीरीज जीत गया। 
विज्ञापन


वानखेड़े टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 7 विकेट पर 276 रन पर पारी घोषित की। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में केवल 62 रन पर आउट हो गई थी। दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड 167 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 3 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला पर उन्होंने सटीक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 13 रन दे दिए और 2 ओवर मेडन भी फेंके। विराट ने इस मैच के खास लम्हों की फोटो शेयर की है। 

विराट कोहली का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
स्पिन गेंदबाजों ने किया कमाल
जयंत यादव ने पांच साल बाद दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 5 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि दूसरी पारी में 14 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मैच में अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 9.1 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। यही नहीं 3 ओवर मेडन भी फेंके। जबकि दूसरी पारी में 10 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया। मयंक ने पहली बार टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया। मयंक ने इस मैच में 212 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 150 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 62 रन बनाए।

एजाज पटेल ने रचा इतिहास
इस टेस्ट की दोनों पारियों में भारत के कुल 17 विकेट गिरे, जिसमें एजाज पटेल के खाते में 14 विकेट आए। पहली पारी में सभी 10 विकेट का रिकॉर्ड बनाने वाले एजाज के लिए ये मुकाबला कभी न भुलाने जैसा है। एजाज भारत में खेले एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज भी बन गए हैं। मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। कीवी कप्तान टॉम लाथम के आउट होने के बाद स्पाइडर कैमरे के कारण मैच रुक गया। इस दौरान फील्डिंग कर रहे भारतीय खिलाड़ी कैमरे के साथ मस्ती करते नजर आए। खासतौर पर कप्तान विराट कोहली और अश्विन की हरकतें देखने लायक रहीं।
विज्ञापन

अंपायर का विवादित निर्णय 
इस मैच में अंपायरिंग विवादित रही। पहली पारी विराट कोहली को आउट का फैसला भी विवादों में रहा। फील्ड अंपायर के फैसले पर कोहली ने रिव्यू लिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने संदेह होने के बावजूद उन्हें आउट करार दिया। ऐसा लग रहा था जैसे पहले गेंद बल्ले पर लगी और उसके बाद पैड पर लगी। बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली की ये 39वीं जीत रही। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पिछले 8 मैचों में ये 7वीं जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान कोहली की ये लगातार चौथी जीत रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें