फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले बोले- इरफान पठान, कहा- न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया के लिए खतरा

Thu, 25 Nov 2021 09:38 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के दरम्यान पहला मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए कीवी टीम का कौन सा बल्लेबाज टीम इंडिया  के लिए खतरा बन सकता है उसके बारे में इरफान पठान ने बताया है। 
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीजा का पहला मुकाबला आज से कानपुर में शुरू हो रहा है। भारत के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज हारने के बाद कीवी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम इंडिया को सावधान करते हुए भविष्णवाणी की है। उनका कहना है कि टेस्ट सीरीज में कीवी कप्तान केन विलियमस भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


विलियमसन से मिलेगी टीम इंडिया को चुनौती

पूर्व क्रिेकटर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अगर भारत को कोई चुनौती दे सकता है तो वह कीवी कप्तान केन विलियमसन हैं, जहां तक टेस्ट मैच की बात है तो वह एक शानदार बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। इस साल विलियमसन की टीम ने शानदार क्रिकेट खेली है। जहां तक कानुपर की बात है तो भारतीय टीम इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अजेय रही है। दोनों टीमों के बीच ग्रीन पार्क में अब तक तीन मैच खेले गए हैं जिनमें दो भारत ने जीते और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। 

वानखेड़े में होगा बाउंस

दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि यहां न्यूजीलैंड की टीम फायदे में रहेगी। क्योंकि उनकी टीम में बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, मुंबई की पिच में बाउंस होगा जिसका लाभ कीवी गेंदबाज उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें स्पिनर्स के अनुकूल पिच नहीं मिलती है और बाउंसी पिच अच्छी होती है जैसी कि अक्सर बनाई जाती हैं, तब न्यूजीलैंड के गेंदबाज भारत को तगड़ी चुनौती दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें