टी-20 विश्व कप में पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले मुकाबले पर हैं। दोनों टीमों के बीच 31 अक्तूबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में मिली सभी हार का बदला चुकाना चाहेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर, कई भारतीय क्रिकेटर टीम इंडिया को बाउंस बैक हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर सोपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें चेतेश्वर पुजारा समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने दिया सुझाव
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच को लेकर उत्सुकता दिखाई और उन्होंने अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया। उन्होंने KOO के जरिए एक वीडियो शेयर कर कहा, भारत का अगला मैच जल्द ही होने वाला है, निराशाजनक हार के बाद, मुझे यकीन है कि टीम मैदान पर उतरने और प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी, मुझे लगता है जीत के लिए यह 5 खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे।
India’s next game is almost here. After the disappointing loss, am sure the guys will be keen to get on the field and perform! As we lead upto the #IndVsNZ game, here are the Top 5 players I think will be crucial to India’s success! #bouncebackboys #indiajeetega #sabsebadastadium
- Cheteshwar Pujara (@cheteshwarpujara) 29 Oct 2021
शुभमन गिल ने कही यह बात
इसी तर्ज पर टीम इंडिया के क्रिकेटर शुभमन गिल ने Koo करते हुए लिखा, हर परिस्थिति को पार करने का साहस और यकीन ही टीम इंडिया को सही मायनों में बयां करता है। हमारी टीम को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाले अगले मैच के लिए शुभकामनाएं।
Resilience and belief is what defines #TeamIndia 🇮🇳 Good luck to the boys for the game against New Zealand 🇳🇿 #IndvNZ #BounceBackBoys
View attached image
- Shubman Gill (@shubmangill) 29 Oct 2021
उमेश यादव ने बढ़ाया उत्साह
वहीं, उमेश यादव ने KOO करते हुए लिखा, भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मैच, चलो एक साथ आते हैं, जयकार करते हैं और लड़कों को न्यूजैलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए समर्थन करते हैं।
A vital game for 🇮🇳 Let’s come together, cheer and support the boys vs NZ 💪 #INDvNZ #BounceBackBoys 📸 - BCCI
View attached image
- Umesh Yadav (@y_umesh) 29 Oct 2021
एक बुरा दिन टीम का मनोबल नहीं गिरा सकता
इस कड़ी में टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने KOO कर लिखा, एक बुरा दिन इस टीम के मनोबल को प्रभावित नहीं करता है। हम आपकी जय-जयकार कर रहे हैं। चलो लड़कों।
One bad day at the office doesn’t effect this team’s morale. We are cheering for you. Let’s go boys. #INDvNZ #TeamIndia #Bouncebackboys 📸 - BCCI
View attached image
- Kuldeep Yadav (@imkuldeep18) 29 Oct 2021
18 साल से नहीं जीता भारत
विश्व कप मैचों में अगर देखा जाए तो भारत न्यूजलैंड से बीते 18 वर्षों से नहीं जीता है। 2007 टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से लेकर इस साल तक हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक दोनों देशों के बीच सात मैच खेले गए जिनमें न्यूजीलैंड ने 6 मुकाबले जीते। जबकि, एक मैच बारिश के चलते नहीं हो सका। टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच खेले गए जिनमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत विश्व कप मैचों में आखिरी बार न्यूजलैंड से साल 2003 में जीता था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को सात विकेट से हराया था।
Can you decode my coded msg to Virat Kohli in this #IndvNZ meme preview? 😉 #T20WorldCup
- Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 30 Oct 2021