फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं केएल राहुल, सीनियर खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम

Tue, 02 Nov 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में केएल राहुल भारत की कप्तानी कर सकते हैं। क्योंकि टी-20 विश्व कप के बाद बीसीसीआई टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

भारतीय क्रिेकट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की कप्तानी करने की उम्मीद है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देगा। बीते कुछ महीनों से कई भारतीय खिलाड़ी लगातार खेल रहे हैं। 

सीनियर खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे क्योंकि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। विराट कोहली टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगें जिसकी घोषणा वह पहले कर चुके हैं। ऐसे में बीसीसीआई को जल्द ही उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करनी होगी। विराट द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा टी-20 का कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन


राहुल का कप्तानी करना तय

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में राहुल को कप्तानी करना तय है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ियों को आराम की जरूरत होगी, यह कोई रहस्य नहीं है, राहुल टी-20 टीम के अहम सदस्य हैं उनका नेतृत्व करना लगभग तय है। 
विज्ञापन


टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज इसी महीने खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची में होगा। वहीं, 21 नवंबर को तीसरा और अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के दरम्यान कोलकाता में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें