फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: चोट के कारण पुणे टेस्ट से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज, कोच स्टीड ने दिया दिग्गज की हेल्थ पर अपडेट

Tue, 22 Oct 2024 09:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। पहले मुकाबले में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बंगलूरू टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ 24 अक्तूबर से पुणे में खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। फिलहाल वह फिटनेस की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बता दें कि, दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी। इसी कारण से वह पहले मुकाबले का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे।
विज्ञापन

कोच का बयान
टीम के हेड कोच गैरी स्टेड ने कहा कि, उनकी फिटनेस में सुधार है लेकिन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हम उनकी स्थिति पर नजर रखे हैं और उसमें आशा के अनुरूप सुधार भी हुआ है लेकिन सौ प्रतिशत फिट नहीं हैं। उम्मीद है कि वह तीसरे टेस्ट में उपलब्ध होंगे। हम उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देंगे। तीसरा टेस्ट मुंबई में एक नवंबर से होगा।

पहले मैच में मिली करारी हार
भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। पहले मुकाबले में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बंगलूरू टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 46 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह कीवी टीम को 356 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 462 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में न्यूजीलैंड ने 107 रन के लक्ष्य को 27.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम को पहली पारी में इतना कम स्कोर बनाना भारी पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा से भी रणनीतिक चूक हुई। 

36 साल बाद कीवी टीम की भारत में जीत
36 साल बाद कीवी टीम ने भारत में कोई टेस्ट जीता। इससे पहले 1969 में न्यूजीलैंड ने भारत को ग्राहम डॉलिंग की कप्तानी में नागपुर में 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। 
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (केवल दूसरे और तीसरे टेस्ट में), टिम साउदी, केन विलियम्सन (पहले-दूसरे टेस्ट से बाहर), विल यंग, जैकब डफी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें