सरफराज और कोहली के बीच हुई शानदार साझेदारी
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की और कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान के अर्धशतकों से मुश्किल से उबरने की कोशिश की। कोहली और सरफराज खान के बीच शानदार साझेदारी चल रही थी जिसे ग्लेन फिलिप्स ने कोहली को आउट कर तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की।