न्यूजीलैंड ने ही 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को कभी नहीं भूलने वाली हार दी थी। वह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ था। टीम इंडिया ने धर्मशाला में जीतकर उस हार का बदला ले लिया।
भारतीय टीम ने विश्व कप में न्यूजीलैंड की बड़ी बाधा पार कर ली है। उसने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार (22 अक्तूबर) को कीवी टीम को चार विकेट से हरा दिया। विश्व कप में टीम इंडिया की यह पांचवीं जीत है। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली इकलौती टीम है। भारत ने न्यूजीलैंड को 20 साल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट के किसी मैच में हराया है। उसे पिछली जीत 2003 वनडे विश्व कप में मिली थी।
विज्ञापन
2003 विश्व कप के बाद दोनों टीमों के बीच यह सातवां मुकाबला था। टीम इंडिया पांच मैचों में हार चुकी थी। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। न्यूजीलैंड ने ही 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को कभी नहीं भूलने वाली हार दी थी। वह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ था। टीम इंडिया ने धर्मशाला में जीतकर उस हार का बदला ले लिया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत बनाम न्यूजीलैंड
टूर्नामेंट
नतीजा
जगह
साल
वनडे विश्व कप
न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता
मैनचेस्टर
1975
वनडे विश्व कप
न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
लीड्स
1979
वनडे विश्व कप
भारत 16 रन से जीता
बंगलूरू
1987
वनडे विश्व कप
भारत 9 विकेट से जीता
नागपुर
1987
वनडे विश्व कप
न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता
ड्यूनेडिन
1992
वनडे विश्व कप
न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
नॉटिंघम
1999
चैंपियंस ट्रॉफी
न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता
नैरोबी
2000
वनडे विश्व कप
भारत 7 विकेट से जीता
सेंचुरियन
2003
टी20 विश्व कप
न्यूजीलैंड 10 रन से जीता
जोहानिसबर्ग
2007
टी20 विश्व कप
न्यूजीलैंड 47 रन से जीता
नागपुर
2016
वनडे विश्व कप
रद्द
नॉटिंघम
2019
वनडे विश्व कप
न्यूजीलैंड 18 रन से जीता
मैनचेस्टर
2019
WTC फाइनल
न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
साउथम्पटन
2021
टी20 विश्व कप
न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
दुबई
2021
वनडे विश्व कप
भारत 4 विकेट से जीता
धर्मशाला
2023
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर चौथी जीत
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 15 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
1987 और 2003 के बाद अब मिली जीत
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1987 विश्व कप में दो बार हराया था। इसके बाद 2003 विश्व कप में सात विकेट से शिकस्त दी थी। फिर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। अब उस हार के क्रम को भारत ने तोड़ दिया है।
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।