दरअसल, 21वें मैच से पहले तक न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमें इस विश्व कप में अजेय थीं और चार में से चार मैच जीते थे। हालांकि, इस मैच के बाद कीवी टीम के साथ एक हार का आंकड़ा जुड़ गया, जबकि भारतीय टीम ने जीत का पंजा लगाया। भारतीय टीम अभी भी अजेय है और उसने पांच में से पांचों मैच जीते हैं। मैच से पहले तक न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
अंक तालिका का मौजूदा हाल
| टीम |
मैच |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
| भारत |
5 |
5 |
0 |
10 |
+1.353 |
| न्यूजीलैंड |
5 |
4 |
1 |
8 |
+1.481 |
| दक्षिण अफ्रीका |
4 |
3 |
1 |
6 |
+2.212 |
| ऑस्ट्रेलिया |
4 |
2 |
2 |
4 |
-0.193 |
| पाकिस्तान |
4 |
2 |
2 |
4 |
-0.456 |
| बांग्लादेश |
4 |
1 |
3 |
2 |
-0.784 |
| नीदरलैंड्स |
4 |
1 |
3 |
2 |
-0.790 |
| श्रीलंका |
4 |
1 |
3 |
2 |
-1.048 |
| इंग्लैंड |
4 |
1 |
3 |
2 |
-1.248 |
| अफगानिस्तान |
4 |
1 |
3 |
2 |
-1.250 |
मौजूदा अंक तालिका में भारत ने पांच मैचों में पांच जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.353 है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसका नेट रन रेट +1.481 है। 2019 विश्व कप में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। उसने नौ में से सात मैच जीते थे। एक में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 2019 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था।
रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। पुणे में चौथे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त दी और अब न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं, कीवी टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। फिर अफगानिस्तान को हराकर जीत का चौका लगाया। हालांकि, पांचवें मैच में उन्हें भारत ने हराया।
भारत के अगले चार मैच
- 29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड
- 2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका
- 5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड
दोनों टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं और दो जीत, दो हार के साथ दोनों के पास आठ अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.193 और पाकिस्तान का -0.456 है। पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है।डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद चार में से एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक लेकर छठे से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है। बांग्लादेश के चार में दो अंक हैं और वह छठे स्थान पर आ गई है। उसने एक मैच जीता है और तीन में हार मिली है। नीदरलैंड तीन में से एक जीत और दो हार के साथ सातवें और श्रीलंका चार में से एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। उसने शनिवार को नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इंग्लैंड नौवें और अफगानिस्तान आखिरी यानी 10वें स्थान पर है।
विश्व कप के अगले पांच मैच इस प्रकार हैं
| तारीख |
मैच |
जगह |
| 23 अक्तूबर |
पाकिस्तान vs अफगानिस्तान |
चेन्नई |
| 24 अक्तूबर |
दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश |
मुंबई |
| 25 अक्तूबर |
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड |
दिल्ली |
| 26 अक्तूबर |
इंग्लैंड vs श्रीलंका |
बंगलूरू |
| 27 अक्तूबर |
पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका |
चेन्नई |