न्यूजीलैंड की टीम ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। उनका भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने कहा है कि बुधवार को यहां विश्वकप सेमीफाइनल में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के ‘खतरे’ से निपटने के लिए उनकी टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर भरोसा है। न्यूजीलैंड 45 मैचों के लीग दौर के बाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहा। उनका भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। कॉन्वे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘ हम सभी को पता है कि भारतीय टीम कितनी खतरनाक है। वह लय में है और काफी मजबूत है।’ उन्होंने कहा ,‘लेकिन हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। सेमीफाइनल में मेजबान के खिलाफ खेलना रोमांचक होगा। हमें पता है कि वह खतरनाक है पर हम भी तैयार हैं।’