फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: डेब्यू मैच में ही मयंक-पृथ्वी ने रचा इतिहास, अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड

Wed, 05 Feb 2020 08:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आगाज आज हो गया। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में भारतीय टीम दो युवा ओपनर के साथ उतरी और दोनों ने ही अपना वन-डे डेब्यू किया। रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजदूगी में कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल पर पारी शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी। पहला एकदिवसीय मैच खेलने उतरे दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय पारी की शुरुआत की यह भारतीय क्रिकेट के वन-डे इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। वन-डे इंटरनेशनल में यह चौथा मौका है जब किसी भारतीय सलामी जोड़ी ने एक साथ अपने वन-डे करियर की शुरुआत की हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने अपना वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत सुनील गावस्कर और सुधीर नाइक ने की थी। वहीं दूसरी बार पार्थसारथी शर्मा और दिलीप वेंगसरकर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में पारी की शुरुआत की और अपने वन-डे करियर का आगाज किया था।
विज्ञापन

3 of 5
करुण नायर और केएल राहुल
साल 2016 में करुण नायर और केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग की थी और दोनों का ही यह वन-डे डेब्यू था। बुधवार न्यूजीलैंड के खिलाफ पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी ओपनिंग करने के साथ वन-डे डेब्यू किया।

4 of 5
prithvi shaw
पृथ्वी ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और वहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 237 रन बनाए हैं। अग्रवाल ने टेस्ट मैच में तहलका मचाया है। उन्होंने नौ टेस्ट मैच में 872 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत भी 56.62 का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
शॉ और अग्रवाल ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन दोनों ही शुरू में मिले स्टार्ट को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। शॉ 21 गेंद पर 20 रन बनाकर कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हुए। वहीं अग्रवाल 32 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें