फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: चाहर ने लगाई 95 मीटर लंबी सिक्स, देखकर हैरान रह गए कप्तान रोहित, सैल्यूट भी किया, देखें VIDEO

Mon, 22 Nov 2021 07:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 19 रन बटोरे और स्कोर 184 तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
दीपक चाहर को सैल्यूट करते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंत हो चुका है। भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों को उतारा था। टीम में वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, ईशान किशन और दीपक चाहर जैसे युवा खिलाड़ी थे। तीसरे मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी हुई जिसपर कप्तान रोहित शर्मा खुद को दीपक चाहर को सैल्यूट करने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

 
 

दरअसल भारतीय पारी के दौरान 19वें ओवर में 165 रन बन चुके थे। 19वें ओवर में हर्ष पटेल आउट हुए और दीपक चाहर क्रीज पर आए। दीपक को लोअर ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। 20वें ओवर में एडम मिल्ने गेंदबाजी के लिए आए। उस वक्त स्ट्राइक पर दीपक चाहर ही थे। 

पहली गेंद पर चाहर ने चौका लगाया। दूसरे गेंद पर भी चाहर ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। चौथे गेंद पर मिल्ने ने एक गुड लेंथ गेंद फेंकी। इस पर दीपक चाहर ने 95 मीटर का छक्का लगा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर 180 के पार हो गया। इस छक्के को देख रोहित भी हैरान रह गए। वो खुद को दीपक चाहर को सैल्यूट करने से नहीं रोक सके। 
विज्ञापन

 

इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 19 रन बटोरे और स्कोर 184 तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 73 रन से जीता और सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को अब 25 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें