फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मुंबई में जन्मे एजाज ने मुरलीधरन और अब्दुल कादिर को पीछे छोड़ा, वानखेडे़ में 63 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Sat, 04 Dec 2021 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने वानखेड़े टेस्ट में एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। वो यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। इस कीर्तिमान के साथ ही उन्होंने मुथैया मुरलीधरन जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।  
विज्ञापन
एजाज पटेल वानखेडे़ में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वानखेड़े के मैदान पर भारत के सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज पटेल ने अपने घरेलू मैदान में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन चुके हैं, जबकि अपने घरेलू मैदान में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के मामले में उन्होंने मुथैया मुरलीधरन और अब्दुल कादिर को पीछे छोड़ दिया है। एजाज वानखेड़े के मैदान पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


एजाज ने न्यूजीलैंड के लिए एक पारी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में रिचर्ड हेडली का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। हेडली ने 1985 में ब्रिसबेन के मैदान पर 52 रन देकर नौ विकेट अपने नाम किए थे। अब एजाज ने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

अपनी जन्मभूमि में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

मुंबई में जन्में एजाज पटेल अपनी जन्मभूमि में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और पाकिस्तान के अब्दुल कादिर को पीछे छोड़ा है। मुरलीधरन ने 2002 में अपनी जन्मभूमि कैन्डी में 51 रन देकर नौ विकेट अपने नाम किए थे। वहीं कादिर ने 1987 में अपनी जन्मभूमि लाहौर में 56 रन देकर नौ विकेट लिए थे। वहीं मुंबई में पैदा हुए एजाज ने 119 रन देकर सभी 10 विकेट झटके हैं। 

सुभाष गुप्ते का 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
एजाज पटेल ने सुभाष गुप्ते का 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।  शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई में जन्म लेने वाले खिलाड़ियों में एजाज का प्रदर्शन सबसे शानदार है। सुभाष गुप्ते ने 1958 में कानपुर के मैदान में 102 रन देकर नौ विकेट लिए थे, जबकि एजाज ने मुंबई में 119 रन देकर 10 विकेट लिए हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी मुंबई में पैदा हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें