फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs New Zealand 1st T20: जीत के बाद द्रविड़ ने वेंकटेश अय्यर को सबसे पहले दी बधाई, देखें VIDEO

Thu, 18 Nov 2021 06:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नए कोच राहुल द्रविड़ और नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय क्रिकेट के नए युग की जीत के साथ शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
वेंकटेश को बधाई देते राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 48 रन बनाए। टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम का यह पहला मैच था। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व कप का गम भुलाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


जीत के साथ शुरुआत
नए कोच राहुल द्रविड़ और नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय क्रिकेट के नए युग की जीत के साथ शुरुआत हुई है। द्रविड़ ने इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद बड़ा दिल दिखाया और युवा खिलाड़ियों को जीत का श्रेय देने से नहीं चूके। जब पंत ने विजयी चौका लगाया, तो कोच द्रविड़ ने सबसे पहले जीत की बधाई डेब्यू करने वाले युवा वेंकटेश अय्यर को दी। वेंकटेश ने दो गेंद पर 4 रन बनाए।

वेंकटेश को मिली बधाई
दरअसल हुआ यूं कि जैसे ही भारत को जीत मिली वैसे ही सबसे पहले कोच द्रविड़ ने अपने पीछे बैठे युवा वेंकटेश अय्यर को जीत की बधाई देते हुए उनसे हाथ मिलाया। उपकप्तान केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया। इसके बाद द्रविड़ दूसरे खिलाड़ियों के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आए। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

 

रोहित भी खुश नजर आए
बतौर रेगुलर टी-20 कप्तान जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा भी काफी खुश नजर आए। रोहित जब न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से मिले, तो उनसे हंसी मजाक करते हुए भी नजर आए। बोल्ट और रोहित एकसाथ एक ही टीम के लिए आईपीएल में खेलते हैं। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और बोल्ट मुंबई के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। बोल्ट ने भी हंसते हुए रोहित को बधाई दी।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। टॉस जीतकर रोहित ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 70 रन और मार्क चैपमैन ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें