फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: मुंबई टेस्ट में शर्मनाक रिकॉर्ड, पिछले सात साल में तीसरी बार एक ही पारी में शून्य पर आउट हुए पुजारा-कोहली

Fri, 03 Dec 2021 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोहली को आउट देने का फैसला विवादों में रहा। पुजारा भी 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह भी टेस्ट में पहली बार शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारत ने अब तक चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत को मध्यक्रम में अपने भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली से काफी उम्मीद थी, लेकिन दोनों शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शून्य पर आउट हुए
यह पिछले सात साल में तीसरी बार है जब दोनों एक ही टेस्ट की एक ही पारी में शून्य पर आउट हुए हों। इस शर्मनाक रिकॉर्ड ने अजिंक्य रहाणे के बाद चेतेश्वर पुजारा की टीम में जगह पर भी खतरा उतपन्न कर दिया है।

पुजारा और कोहली पहली बार 2014 में ओल्ड-ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में शून्य पर आउट हुए थे। तब इंग्लिश टीम ने भारत को इस टेस्ट में शिकस्त दी थी। इसके बाद 2018 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भी दोनों एक ही पारी में शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन




दो टेस्ट में से एक बार भारत जीता 
हालांकि, तब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही थी। यह तीसरी बार है जब दोनों एक ही पारी में जीरो बना सके। अब यह देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया यह मैच जीतती है या नहीं।

एजाज ने कोहली-पुजारा को आउट किया
कोहली और पुजारा दोनों को एजाज पटेल ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा और आखिरी गेंद पर कोहली आउट हुए। कोहली टेस्ट करियर में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में यह उनका पहला शून्य का स्कोर था।

हालांकि, कोहली को आउट देने का फैसला विवादों में रहा। पुजारा भी 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह भी टेस्ट में पहली बार शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें