कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 17, 1 ,22 ,4, और 0 यह भारतीय बल्लेबाजों का स्कोर है। दूसरी इनिंग्स में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे अब तक नतमस्तक नजर आई है। टेस्ट मैच में भारतीय टीम के इस लचर प्रदर्शन को देखने के बाद क्रिकेट फैंस ने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई है। इनमें से कई फैंस ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करने की बात कही।
भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन
भारत ने अपनी पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 345 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में कीवी टीम अपनी पहली इनिंग्स में 296 रन बना पाई। इस तरह भारत पहली पारी के आधार पर 49 रनों की लीड लेने में सफल रहा। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया ने 51 रन पर पांच विकेट खो दिए। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में सबसे पहले शुभमन गिल आउट हुए। उन्हें काइल जेमीसन ने अपना शिकार बनाया।
जेमीसन-साउदी ने ढाया कहर
दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीदें थीं। बीते काफी समय से यह दोनों बल्लेबाज टेस्ट में कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। पुजारा ने मैच के चौथे हाथ खोलने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह जेमीसन की एक गेंद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और किनारा दे बैठे। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उनका कैच लपका। पुजारा 22 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे 4, मयंक अग्रवाल 17 रन बनाने के बाद चलते बने। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन और टिम साउदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।