फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: बेंगलुरु में ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय सेना, भड़के फैंस ने पूछा- क्यों चुनी बल्लेबाजी?

Thu, 17 Oct 2024 01:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। मेहमानों के खिलाफ भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। बारिश के कारण दूसरे दिन शुरू हुए इस मुकाबले में भारत को घरेलू मैदान पर संघर्ष करते देखा जा रहा है। भारतीय फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। मेहमानों के खिलाफ भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अब फैंस ने कप्तान के इस फैसले की ओलचना करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने टीम इंडिया पर अतिआत्मविश्वास का आरोप लगाया है। 






विज्ञापन

46 रन पर सिमटी टीम
बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।

46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें