भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा। यह मैच शुक्रवार से शुरू होगा जिसमें मेजबान भारत हैदराबाद में सीरीज के शुरूआती मैच गंवाने के बाद बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा। पहले मैच के बाद भारत को चोट से जुड़ी चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और लोकेश राहुल दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इसने चयनकर्ताओं को अनकैप्ड सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में शामिल करने के लिए मजबूर किया। रजत पाटीदार विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे।
'कठिन फैसला होगा'
सरफराज खान और रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
विक्रम ने कहा- यह एक कठिन फैसला होगा। सरफराज टीम में क्या बदलाव लाते हैं वह देखना महत्वपूर्ण होगा। निश्चित रूप से, वे शानदार खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए इस तरह के विकेटों पर मुझे लगता है कि सरफराज सच में टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर हमें उनमें से सिर्फ एक को चुनना है तो निश्चित रूप से यह कठिन होगा। लेकिन यह फैसला राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा द्वारा किया जाएगा। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम एकादश का चयन किया जाएगा।
'पिच की भविष्यवाणी करना मुश्किल'
रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
उन्होंने कहा, 'पिच की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह बदल जाएग। शायद पहले दिन से नहीं, लेकिन अंत में यह बदल जाएगा। विकेट इस तरह दिखता है।' हैदराबाद में हार के बाद भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गया और मेजबान टीम यहां वापसी करने के लिए बेताब होगी। राठौड़ ने कहा कि रिकवरी से ज्यादा खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'रिकवरी का यहां कोई सवाल नहीं है। आप हर मैच में सीखते रहते हो। निश्चित रूप से हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। काफी विचार साझा किए जा रहे हैं और हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं और अगले गेम में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विक्रम ने रिकॉर्ड का जिक्र किया
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम ने खिलाड़ियों की वापसी करने की क्षमता पर भरोसा जताया और 2012 के बाद से घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में भारत के अजेय रिकार्ड का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हम अपने बल्लेबाजों के बारे में बात करते रहते हैं (पर्याप्त रन नहीं बना रहे), लेकिन भारत घरेलू सरजमीं पर काफी सीरीज जीत रहा है। हमने 12-13 साल से घरेलू सरजमीं पर कोई सीरीज नहीं गंवाई है। इसका मतलब है कि हम अन्य टीमों की तुलना में अधिक रन बना रहे हैं। रन बनाने के लिए ये मुश्किल हालात हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि बल्लेबाजों को रास्ता मिल जाएगा।
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
'खिलाड़ियों को बहुत अधिक कोचिंग की जरूरत नहीं है'
राठौड़ ने कहा कि इस स्तर पर खिलाड़ियों को सिर्फ स्थिति के अनुसार काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'एक बार जब आप इस स्तर पर पहुंच जाते हो तो मुझे नहीं लगता कि आपको बहुत अधिक कोचिंग की जरूरत होती है। यह स्थितियों को पढ़ने और बेहतर निर्णय लेने के बारे में है। जब तक वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक उन्हें ज्यादा कोचिंग प्राप्त करने की जरूरत नहीं है।