फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट के बीच इंग्लैंड को तगड़ा झटका, क्रिस वोक्स चोट के कारण बाहर हुए; ECB ने दी जानकारी

Fri, 01 Aug 2025 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एटकिंसन ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। यह बहुत निराशाजनक है।'
विज्ञापन
क्रिस वोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने कहा कि उनके साथी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की चोट अच्छी नहीं लग रही है जो भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन कंधे की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन करुण नायर के शॉट पर बाउंड्री बचाने के प्रयास में वोक्स चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि वोक्स इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

 

 

वोक्स जब मैदान से बाहर गए तो उनका बायां हाथ स्वेटर में लिपटा हुआ था और वह दर्द से कराह रहे थे। एटकिंसन ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। यह बहुत निराशाजनक है। यह सीरीज का आखिरी मैच है और जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो अच्छा नहीं लगता है। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा।

वोक्स ने मौजूदा टेस्ट में अब तक 14 ओवर गेंदबाजी की है और 46 रन देकर केएल राहुल का महत्वपूर्ण विकेट लिया है। वोक्स की चोट ने इंग्लैंड की चिंता बढ़ा दी है जिसे कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं, जिनमें कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हैं, जो कंधे की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

एटकिंसन ने पहले दिन 19 ओवरों में दो विकेट लिए और वह वोक्स की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालने के लिए आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि मुझे केवल एक ही मैच खेलना है, इसलिए मैं अपनी सीमाओं को थोड़ा बढ़ा सकता हूं।'

विज्ञापन

पहले दिन का खेल
ओवल टेस्ट के पहले दिन 64 ओवर का खेल ही हो पाया। बारिश से बाधित रहे इस दिन में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। करुण नायर 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह करुण के टेस्ट करियर का दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनकी यह पहली 50+ रन की पारी है। 

भारत की पारी
इससे पहले यशस्वी जायसवाल दो रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए। साई सुदर्शन 38 रन बना सके। रवींद्र जडेजा नौ रन और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला। वोक्स को कंधे में चोट लगी और वह दर्द से खेल के बीच में ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें