फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे विराट? टीम के एलान से पहले आया बड़ा अपडेट

Wed, 07 Feb 2024 10:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और चौथे मुकाबले में विराट कोहली नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह निजी कारणों के चलते इन दोनों मुकाबलों में अनुपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और चौथे मुकाबले में विराट कोहली के खेलने पर संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि राजकोट और रांची में खेले जाने वाले मैच में भी वह अनुपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज के पिछले दो मुकाबलों का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से निजी कारणों के चलते छुट्टी मांगी थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने दी थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली के पांचवें टेस्ट (7-11 मार्च) से चूकने की भी उम्मीद है।  गोपनीयता की शर्त पर बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "बीसीसीआई ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि जब पारिवारिक मामलों की बात आती है, तो वह दृढ़ता से क्रिकेटर के साथ खड़ा है और जब वह वापसी के लिए तैयार होंगे तो यह विराट का फैसला होगा। फिलहाल  यह संभावना नहीं दिखती है कि वह इस सीरीज में आगे खेलेंगे।“
विज्ञापन


जल्द होगी टीम की घोषणा
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 106 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट पर कब्जा जमाने पर होगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला राजकोट में 15 जनवरी से खेला जाएगा। अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से इस सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा नहीं की गई है। 

इन प्लेयर्स की हो सकती है टीम में वापसी
माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हो सकती है। दोनों चोट की वजह से पिछले मुकाबले का हिस्सा नहीं  बन पाए थे। फिलहाल दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी वापसी कर सकते हैं। उन्हें विशाखापत्तनम में खेले गए टेस्ट मुकाबले में आराम दिया गया था। सिराज को पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वह अपने नाम के साथ न्याय नहीं कर पाए। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें