भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट मैच शुक्रवार को शुरू हो गया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए यह टेस्ट मैच बेहद खास बन गया। मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने जहां 100 टेस्ट पूरे किए वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया।
विज्ञापन
2 of 5
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
रूट ने यहां 100वें टेस्ट मैच में अपना 20वां शतक पूरा किया और कई रिकॉर्ड बना डाले। इंग्लैंड के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनरों का डटकर सामना किया और उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया। दिन का खेल खत्म होने पर रूट 197 गेंदों में 128 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली , जो रूट
- फोटो : social media
हालांकि दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले रूट बल्लेबाजी करते हुए दर्द से कराहने लगे। वह दर्द से तड़पते हुए मैदान पर ही गिर गए। इसे देखकर वहां मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली आगे आए और उन्होंने रूट की मदद की। विराट ने रूट का पैर पकड़कर उसकी स्ट्रेचिंग की। बाद में रूट ने इस बारे में बात करते हुए कहा की उन्हें मांशपेशियों में खिंचाव की दिक्कत हुई थी, लेकिन वे ठीक हैं।
4 of 5
बीसीसीआई
उधर, इस पूरी घटना का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट की भावना अपने सबसे अच्छे रूप में'। विराट और रूट के इस वीडियो को देखकर लोगों को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।
दरअसल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच में फाफ डुप्लेसिस के पैर में मोच आ गई थी और वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर गए थे। इसके बाद तब के कप्तान धोनी ने उनकी मदद की थी और उनके पैरों को ऊपर कर उसकी स्ट्रेचिंग की थी।