भारत ने राजकोट टेस्ट में 28 छक्के जड़े
राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 10 छक्के लगे थे। ऐसे में यह टीम इंडिया द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में भारत ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के जड़े थे।
भारत की ओर से एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
- 28* छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
- 27 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019)
- 18 छक्के: vs न्यूजीलैंड (मुंबई, 2021)
- 15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)
सीरीज में टीम इंडिया ने 48 छक्के जड़े
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अब तक 48 छक्के जड़ दिए हैं। टीम इंडिया ने तीन ही टेस्ट खेले हैं। 48 छक्के टीम इंडिया द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। अभी दो और टेस्ट बाकी हैं और यह आंकड़े अभी और बढ़ेंगे। भारत ने इस मामले में पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 47 छक्के लगाए थे।
- एक सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के
- 48* छक्के: vs इंग्लैंड, 2024 (3* टेस्ट)
- 47 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका, 2019 (3 टेस्ट)
- 32 छक्के: vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 (4 टेस्ट)
- 31 छक्के: vs इंग्लैंड, 2016 (5 टेस्ट)
किसी टीम द्वारा सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के
48 छक्के किसी एक सीरीज में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। इस मामले में भारत ने अपना ही पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछला रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 47 छक्के लगाए थे।
एक सीरीज में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के
- 48* छक्के: भारत vs इंग्लैंड, 2024 (3* टेस्ट)
- 47 छक्के: भारत vs दक्षिण अफ्रीका, 2019 (3 टेस्ट)
- 43 छक्के: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 (5 टेस्ट)
- 40 छक्के: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 2013/14 (5 टेस्ट)
यशस्वी के प्रति सम्मान जताते स्टोक्स
- फोटो : BCCI
यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के जड़े
यशस्वी जायसवाल ने अपनी 214 रन की पारी में 12 छक्के लगाए। यह किसी एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में उन्होंने वसीम अकरम की बराबरी की। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखुपुरा में 12 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड ने 25वीं बार तीसरी पारी में 500 से ज्यादा रन लुटाए हैं। पिछले 24 में से 22 बार इंग्लिश टीम को हार मिली है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। ड्रॉ वाले मुकाबले 1939 और 1947 में खेले गए थे।
एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के
- 12 छक्के: यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड (राजकोट 2024*)
- 12 छक्के: वसीम अकरम vs जिम्बाब्वे (शेखुपुरा, 1996)
- 11 छक्के: मैथ्यू हेडन vs जिम्बाब्वे (पर्थ, 2003)
- 11 छक्के: नाथन एस्टल vs इंग्लैंड (क्राइस्टचर्च, 2002)
- 11 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम vs पाकिस्तान (शारजाह, 2014)
- 11 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम vs श्रीलंका (क्राइस्टचर्च, 2014)
- 11 छक्के: बेन स्टोक्स vs दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन, 2016)
- 11 छक्के: कुसल मेंडिस vs आयरलैंड (गॉल, 2023)