फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'उत्सव की तैयारी करो', सरफराज खान का टीम इंडिया में हुआ चयन तो गदगद हुए सूर्यकुमार यादव

Mon, 29 Jan 2024 08:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में सरफराज ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उन्होंने 160 गेंदों पर 18 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए।
विज्ञापन
सरफराज खान, सूर्यकुमार यादव और मुशीर खान। - फोटो : Sarfaraz Khan/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दो फरवरी से होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दो अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल और रवींद्र जडेजा मैच में नहीं खेल पाएंगे। दोनों फिट नहीं हैं। उनके स्थान पर मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और स्पिनर सौरभ कुमार को चुना गया है। सरफराज के चयन के बाद भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सरफराज के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने के दौरान की है। सरफराज के साथ शेयर किए गए तस्वीर पर सूर्यकुमार ने लिखा, ''यहां मैं सबसे ज्यादा खुश हूँ। भारतीय टीम ने बुलाया है, उत्सव की तैयारी करो।'' सूर्या ने तस्वीर के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का मशहूर गाना 'बादल पे पांव हैं' लगाया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया था शतक
हाल ही में सरफराज ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उन्होंने 160 गेंदों पर 18 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। सरफराज ने भारत को पारी और 16 रन से जीत दिलाई।

सरफराज का प्रथम श्रेणी करियर
सरफराज ने अब तक 45 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 66 पारियों में उन्होंने 3912 रन बनाए हैं। सरफराज का औसत 69.85 है। उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। सरफराज के नाम एक तिहरा शतक भी है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 301 रन है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें