फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में सरफराज खान करेंगे डेब्यू! केएस भरत की जगह इस युवा विकेटकीपर को मिलेगा मौका

Mon, 12 Feb 2024 08:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज सरफराज खान को मौका मिल सकता है। पिछले मुकाबले में भी उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारत के लिए सरफराज खान डेब्यू कर सकते हैं। उनके अलावा एक अन्य खिलाड़ी को भी प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वहीं, केएल राहुल इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, उनकी चोट में अब तक सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज सरफराज खान को मौका मिल सकता है। पिछले मुकाबले में भी उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि 26 वर्षीय बल्लेबाज को राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
 
कैसा रहा सरफराज का घरेलू करियर?
रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सीजन को मिलाकर सरफराज खान का औसत 100 से ऊपर रहा है। उन्होंने 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 3912 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 301* रन का रहा है। वहीं, 37 लिस्ट ए मैचों में सरफराज ने 629 रन बनाए हैं। इसके अलावा 96 टी20 मैचों में युवा बल्लेबाज ने 1188 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्होंने निजी कारणों के चलते अपना नाम वापिस ले लिया था। इसके बावजूद टीम प्रबंधन और कप्तान ने सरफराज को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया जबकि रजत पाटीदार को मौका मिल गया। हालांकि, पाटीदार इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे। अब माना जा रहा है कि पाटीदार की जगह सरफराज की टीम में एंट्री हो सकती है।
 
ध्रुव जुरेल भी कर सकते हैं डेब्यू
इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्हें केएस भरत की जगह टीम में जगह मिल सकती है। दरअसल, भरत पिछले दो टेस्ट मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। ऐसे में टीम प्रबंधन नए विकल्प की तलाश कर रहा है। भरत ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में सात टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 221 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें