जडेजा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एनसीए की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अगले कुछ दिनों के लिए मेरा घर। जडेजा के चोटिल होने से भारत की बैटिंग लाइन अप पर जरूर असर पड़ेगा। उनके अलावा केएल राहुल भी चोटिल होकर अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर रही थी जिसकी वजह से टीम 28 रन से मैच हार गई थी। विराट कोहली भी निजी कारणों से पहले ही दो टेस्ट मैचों से हट चुके हैं। राहुल ने दाएं हाथ में दर्द की शिकायत की थी जिसका खुलासा बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में किया था।