फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'सफलताओं में मत जियो', 100वें टेस्ट से पहले अश्विन ने दिया लाइफ मंत्र, BCCI ने साझा किया वीडियो

Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

यह मुकाबला अश्विन के लिए खास है। इससे पहले उन्होंने बताया कि वह अपने सबसे बडे आलोचक हैं। भारतीय गेंदबाज ने अपनी इस उपलब्धि को अस्थायी करार दिया। बीसीसीआई ने अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह अपने करियर और जीवन पर बात करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्च सीरीज का आखिरी मुकाबला सात मार्च से खेला जाएगा। धर्मशाला में होने जा रहे इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने युवा खिलाड़ियों को जीवन मंत्र दिया। 
विज्ञापन


भारत इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। अब टीम की नजर पांचवें टेस्ट पर है। यह मुकाबला अश्विन के लिए खास है। इससे पहले उन्होंने बताया कि वह अपने सबसे बडे आलोचक हैं। भारतीय गेंदबाज ने अपनी इस उपलब्धि को अस्थायी करार दिया। बीसीसीआई ने अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह अपने करियर और जीवन पर बात करते नजर आ रहे हैं। 

परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अश्विन ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि उनके बुरे वक्त में उनकी पत्नी, उनके माता-पिता और बच्चों ने साथ दिया। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए भावुक वीडियो में तमिलनाडु के गेंदबाज ने कहा, "सुखी जीवन एक सफल जीवन है और खुशी साथ रहने में है जिन लोगों से आप प्यार करते हैं।" 
विज्ञापन


टेस्ट में पूरे किए 500 विकेट
2011 में भारत के लि टेस्ट में पदार्पण करने वाले अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दौरान 500 टेस्ट विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी।  उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें