फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'विराट के अहंकार के साथ खेलो', टेस्ट सीरीज से पहले इस पूर्व क्रिकेटर की इंग्लिश गेंदबाजों को नसीहत

Sun, 21 Jan 2024 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं और कोहली के सीरीज का परिणाम निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोहली के अहंकार के साथ खेलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। हर किसी की नजर इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों के विराट को लेकर काफी बयान सामने आ रहे हैं। अब इस कड़ी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का नाम भी जुड़ गया है। उनका मानना है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को विराट को स्लेज करना चाहिए ताकि वह ध्यान खोकर अपना विकेट गंवा दें।
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं और कोहली के सीरीज का परिणाम निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोहली के अहंकार के साथ खेलने की जरूरत है और यह कहने की जरूरत है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम 'चोकर्स' साबित होती है।

मोंटी पनेसर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मोंटी पनेसर ने कहा- विराट के अहंकार के साथ खेलें और मनोवैज्ञानिक रूप से उन्हें जाल में फंसाए। उनसे ऐसी बातें भी कहनी चाहिए जैसे, जब फाइनल की बात आती है तो आप लोग चोकर्स होते हैं। इंग्लिश खिलाड़ियों को उन्हें इस आधार पर स्लेज करना चाहिए क्योंकि स्टोक्स ने वनडे और टी20 विश्व कप जीता है और कोहली ने नहीं जीता है और इससे वह मानसिक तौर पर परेशान होंगे।

यह पूछे जाने पर कि सीरीज के दौरान कोहली को किस गेंदबाज के आउट होने की सबसे अधिक संभावना है, पनेसर ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को चुना। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यह जेम्स एंडरसन होंगे और मुझे लगता है कि कोहली रिवर्स स्विंग में फंस जाएंगे।
विज्ञापन

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें