फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पंत के मुरीद हुए डेविड लॉयड, कहा- ऋषभ में दिखाई देती है गिलक्रिस्ट की झलक

Sat, 14 Aug 2021 03:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि उन्हें पंत में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की झलक दिखाई देती है। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए। टीम इंडिया को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत का खास योगदान रहा। टीम इंडिया की पहली इनिंग्स में पंत भले ही बड़ी पारी ने खेल पाए हों लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऋषभ पंत अभी 23 साल के और उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की जाती है। पंत और गिलक्रिस्ट के बारे में अक्सर एक ही वाक्य में बात की गई है, यह देखते हुए कि भारत के कीपर की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज से कितनी मिलती-जुलती है। पंत की खासियत यह है कि वह गेंदबाजों पर हावी होकर खेलते हैं जिसमें गिलक्रिस्ट को भी महारत हासिल थी। शुक्रवार को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उसे देख पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डेविड लॉयड को लगता है कि यह युवा खिलाड़ी अपने शॉट्स खेलते समय सबसे प्रभावी है।

दूसरे दिन की शुरुआत में भारत ने लगातार दो ओवर में केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के विकेट खो दिए। इसके बावजूद पंत ने इंग्लैंड के बॉलर ओली रॉबिंसन और जेम्स एंडरसन पर अपना प्रहार करना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों पर 37 रन बनाए जिनमें उनके पांच चौके भी शामिल थे। पंत ने इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जरा भी परवाह नहीं की और उनके खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते हुए रन बटोरे। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ 49 रनों की साझेदारी की।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने डेली मेल में लिखा, ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड भारत के दो विकेट जल्दी आउट कर चुका था। दिनेश कार्तिक ने मुझसे पूछा एक पूर्व कोच होने के नाते क्या आप पंत पर लगाम लगाना चाहेंगे, मैंने कहा नहीं, स्थिति चाहे जो भी हो विपक्ष पर हमला करना उनकी भूमिका है, पंत मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद दिलाता है, उनकी कोई कमजोरी नहीं है।
विज्ञापन

अपने छोटे से टेस्ट करियर में पंत इस तरह की पारी कई बार खेल चुके हैं। साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की दूसरी इनिंग्स में 88 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान वह एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए थे। जिसके बाद कर्ई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की थी। लेकिन लॉयड का मानना है कि पंत सर्वश्रेष्ठ हैं और वह अपनी आक्रामक शैली को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें