फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लिश मीडिया में हुई जसप्रीत बुमराह की सराहना, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए बने थे काल

Wed, 07 Feb 2024 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह के खतरनाक स्पेल की चर्चा अंग्रेजी मीडिया में भी हुई। उनकी गेंदबाजी को भारत ही नहीं विदेशी मीडिया ने भी सराहा। उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का जादू चला। तेज गेंदबाज ने इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ खतरनाक स्पेल करते हुए टीम का सफाया कर दिया। बुमराह ने इस मैच की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। उनकी खतरनाक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों के अंतर से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की।
विज्ञापन

 
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह को घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने जो रुट, पोप, बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बुमराह के खतरनाक स्पेल की चर्चा अंग्रेजी मीडिया में भी हुई। उनकी गेंदबाजी को भारत ही नहीं विदेशी मीडिया ने भी सराहा।
 
इंग्लिश मीडिया ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल
डेली मेल में लिखा गया, चूंकि यह पहाड़ चढ़ने के लिए बहुत बड़ा था, जसप्रीत बुमराह ने अपने विश्व स्तरीय  दूसरे टेस्ट-डिफाइनिंग छह विकेट के साथ दूसरे दिन तीन और विकेट लिए। भारत ने इसी के साथ इंग्लैंड को 106 रन से हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


द इंडिपेंडेंट यूके में लिखा गया,  बुमराह खेल के दिग्गज खिलाड़ी हैं और यकीनन टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे महान तेज गेंदबाज हैं। सीम बॉलिंग अपने आप में एक कला है और भारतीय पिचों पर जादू पैदा करना अभी भी कठिन है। यॉर्कर फेंकना आसान गेंद नहीं है, या तो  इसे बहुत अधिक फुल टॉस करें नहीं तो यह बल्लेबाज की पसंदीदा फुल टॉस बन जाती है। पोप के खिलाफ बुमराह परफेक्शन के साथ गेंदबाजी करते हैं।
 
द टेलीग्राफ यूके में लिखा गया, टी20 क्रिकेट ने जसप्रीत बुमराह के रूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज तैयार किया है। बुमराह ने लसिथ मलिंगा के साथ अपनी कला सीखी और टेस्ट क्रिकेट में विनाशकारी प्रभाव डालने के लिए अपने सफेद गेंद कौशल का उपयोग कर रहे हैं।

बुमराह ने रचा इतिहास
भारत को दूसरे टेस्ट में जीत दिलाने वाले बुमराह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को आईसीसी की तरफ से जारी हुई ताजा रैंकिंग में उन्होंने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। अब अश्विन दो स्थानों के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बुमराह क्रिकेट के सभी प्रारुपों में नंबर एक पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें