फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए हैदराबाद पहुंची इंग्लैंड की टीम, देखें वीडियो

Mon, 22 Jan 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की एक युवा टीम भारत के खिलाफ खेलती दिखेगी। सीरीज के लिए टॉम हार्टले और शोएब बशीर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है। टीम रविवार शाम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से शुरू होगी और 11 मार्च को धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार एक्शन में दिखेगी। इंग्लैंड ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने सीरीज 2-2 से बराबर की थी। टीम के भारत दौरे से ठीक पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज डैन लॉरेंस को युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक की जगह टीम में शामिल किया गया जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों की भारत सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने निजी कारणों से नाम वापस लिया।

बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की एक युवा टीम भारत के खिलाफ खेलती दिखेगी। सीरीज के लिए टॉम हार्टले और शोएब बशीर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। दोनों इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में अभ्यास किया था। उपकप्तान ओली पोप भी चोट के बाद पहली बार कोई मैच खेलते दिखेंगे। साथ ही स्पिनर जैक लीच भी जमकर तैयारियां कर रहे हैं।

हालांकि, इंग्लैंड को क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और विल जैक्स की कमी जरूर खलेगी। भारत में जेम्स एंडरसन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे, जबकि अनकैप्ड गस एटकिंसन को सीमित ओवरों के बाद टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है। टीम में अन्य तेज गेंदबाज मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन हैं। इस बीच विकेटकीपर बेन फोक्स को इस साल की शुरुआत में एशेज टीम से बाहर किए जाने के बाद टीम में शामिल किया गया है। जॉनी बेयरस्टो टीम के दूसरे विकेटकीपर हैं।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें