फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजी की गुलाबी गेंद को लेकर पुजारा पहले से सतर्क, कहा- चीजों को सरल रखने की कोशिश करूंगा

Sat, 20 Feb 2021 09:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय टीम करीब डेढ़ साल बाद घर में डे-नाईट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। गुलाबी गेंद से होने वाले इस टेस्ट मैच में एसजी गेंद का इस्तेमाल होगा और इसे लेकर कई खिलाड़ियों के मन में संशय की स्थिति भी बनी हुई है। अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एसजी की गुलाबी गेंद से ही खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इसपर अपनी राय दी। 

विज्ञापन


पुजारा ने शनिवार को कहा कि यहां मोटेरा स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में एसजी गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। पुजारा ने पहले नेट सत्र के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘विशेषकर इस टेस्ट में गेंद कितनी स्विंग होगी, हम इसके बारे में निश्चित नहीं हैं।’

उन्होंने कहा, ‘शुरू में यह थोड़ा स्विंग कर सकती है, लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह शायद ज्यादा स्विंग नहीं करे, लेकिन गुलाबी गेंद के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते, इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है।’
विज्ञापन


पुजारा ने कहा कि पिच उन्हें ठीक लग रही है लेकिन यह बदल भी सकती है क्योंकि टेस्ट शुरू होने में अभी तीन-चार दिन का समय बचा है। उन्होंने कहा, ‘लाल गेंद से यह अलग तरह का मैच होगा। लेकिन गुलाबी गेंद से मैच शुरू होने से पहले कुछ भी कहना या आकलन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि कभी कभार आप किसी अन्य चीज की उम्मीद करते हो और गुलाबी गेंद से कुछ और ही हो जाता है।’

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘बतौर खिलाड़ी मैं चीजों को बहुत ही सरल रखने की कोशिश करूंगा और पिच की ज्यादा फिक्र नहीं करूंगा। ’

पुजारा ने कहा, ‘मैंने कई टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन गुलाबी गेंद से मुझे ज्यादा अनुभव नहीं है। मुझे नहीं लगता कि जब आप एक टेस्ट श्रृंखला में गुलाबी गेंद से केवल एक ही मैच खेल रहे हो तो इसमें अनुभव मायने रखता है।’

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने गुलाबी गेंद से अभी तक सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं। इसमें पहला मुकाबला कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ जहां एसजी गेंद से खेला गया था तो वहीं दूसरा मुकाबला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में कूकाबुरा गेंद से खेला गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें