फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बनाया खाना

Sat, 20 Feb 2021 09:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोवा की राजधानी पणजी में शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर इस बढ़ोतरी का विरोध किया। बता दें कि बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने अन्य शहरों में भी प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में युवा कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे से बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि संसद मार्ग पर कृषि भवन के समीप उन्हें पुलिस ने बैरीकेडिंग करके रोक दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से मोटरसाइकिलों और खाली गैस सिलिंडरों को डस्टबीन में डाल दिया और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध दर्ज करवाया।

मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आया। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 39 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इसी के साथ पेट्रोल की कीमत बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मालूम हो कि इस समय लगभग हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। 

इससे पहले, बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े थे। बीते 10 महीनों में ही इसके दाम में करीब 19 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिस तरह से इंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, उससे आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में कहीं पेट्रोल डीजल की कीमत 100 पार न कर जाए।

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें