फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बीसीसीआई अधिकारी शास्त्री और टीम से करेंगे मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

Wed, 11 Aug 2021 10:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी टीम इंडिया के हेड कोच और खिलाड़ियों से बात करेंगे। इस दौरान इस मामले पर भी बातचीत होगी अगर रवि शास्त्री टी-20 विश्व कप के बाद अपने पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं तो उनके विकल्प की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम के साथ रवि शास्त्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट प्रमुख के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ को भविष्य में सीनियर टीम के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा इस मुद्दे पर भी चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री टी-20 विश्व कप के बाद अपना पद जारी रखने के लिए इच्छुक नहीं हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस मामले पर अभी बात करना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी अपने लंदन प्रवास के दौरान टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और टीम के खिलाड़ियों से बात करेंगे। इस दौरान अगर टीम के हेड कोच अपना कार्यकाल जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं तो आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 

बीसीसीआई सू्त्र के मुताबिक, इस मुद्दे पर बात करना अभी जल्दबाजी है, जैसा कि आप सब जानते हैं कि आज बीसीसीआई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित कई अधिकारी लंदन पहुंच रहे हैं। यह अधिकारी लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कोच रवि शास्त्री और टीम इंडिया से मुलाकात कर आगे की रणनीत पर चर्चा करेंगे। अगर रवि शास्त्री अपने पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं तो लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इस पर बातचीत होगी। 

फिलहाल राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन यह शास्त्री के जाने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। हाल ही श्रींलका दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ ने कहा है कि उन्होंने टीम का हेड कोच बनने के लिए कोई आइडिया नहीं दिया है। तीसरे टी-20 मैच के समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई उसे मैंने एन्जॉय किया। उन्होंने यह भी कहा था कि आपको मालूम हो जो कुछ मैं कर रहा हूं उससे मैं संतुष्ट हूं। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट प्रमुख के लिए आवेदन मांगे हैं। इस बात की संभावना है कि द्रविड़ को दो साल के विस्तार के लिए फिर से आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,‘ द्रविड़ इस पद के लिए फिर से आवेदन कर सकते है, लेकिन टी20 विश्व कप के बाद नवंबर 2021 में रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसी संभावना है कि द्रविड़ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बनें। चाहे जो भी हो वह इस प्रणाली का अहम हिस्सा बने रहेंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें