फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में चौथे दिन पेनल्टी टाइम के बिना मैदान पर लौटे रविचंद्रन अश्विन, जानिए क्या है नियम

Sun, 18 Feb 2024 08:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन अश्विन दोबारा मैदान पर लौटे। इस दौरान उन्हें गैरमौजूदगी के लिए कोई पेनल्टी टाइम नहीं मिला। इसके पीछे आईसीसी का एक नियम है। 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI and ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन लंच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने वापसी की। ऑफ स्पिनर इस मुकाबले के तीसरे दिन अचानक मां की तबियत खराब होने की वजह से चेन्नई लौट गए थे। बीसीसीआई ने उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया था। मैच खत्म होने से पहले वह टीम इंडिया के साथ दोबारा जुड़ गए। हालांकि, उन्हें गैर मौजूदगी के लिए कोई 'पेनल्टी टाइम' नहीं मिला। 
विज्ञापन


क्या है नियम?
चौथे दिन जब अश्विन मैदान पर लौटे तो उन्हें अनुपस्थिति के लिए 'पेनल्टी टाइम' नहीं मिला। आईसीसी के क्लॉज 24.3.2 के अनुसार, "नामांकित खिलाड़ी की अनुपस्थिति पर जुर्माना नहीं लगेगा, यदि अंपायरों की राय में खिलाड़ी ने उचित कारण से मैदान छोड़ा है। हालांकि,  इसमें बीमारी या आंतरिक चोट शामिल नहीं होगी।" 

अश्विन के टीम से जुड़ने की जानकारी बीसीसीआई ने दी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि अश्विन लंच तक टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। वह इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने कहा, "बोर्ड को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अश्विन भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ने के लिए तैयार हैं। अश्विन और टीम मैनेजमेंट दोनों ने इस बात की पुष्टि की है कि अश्विन चौथे दिन भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे और राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से योगदान देंगे।"
विज्ञापन


भारत की इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के तीसरे दिन 500 टेस्ट विकेट पूरे करने में अश्विन कामयाब हुए। आज लंच के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड का 'बैजबॉल' पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे जिन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने शतक भी जड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें