फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: नौ साल पहले जब मोटेरा में भिड़े थे भारत-इंग्लैंड, पुराने स्टेडियम में पुजारा ने खेली थी विराट पारी

Mon, 22 Feb 2021 06:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cheteshwar pujara
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इस स्टेडियम में भारतीय कप्तान दूसरी बार खेलने उतरेंगे। इससे पहले विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2012 में खेला था। उस मुकाबले में विराट बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए थे। दोनों पारियों में कुल मिलाकर विराट ने केवल 33 रन (19+14) बनाए थे। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 389 गेंदों में 21 चौके की मदद से 206 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में पुजारा ने नाबाद 41 रन बनाए थे। दरअसल, यह मुकाबला भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला गया था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, चार मैचों में टेस्ट सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम की थी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी 521/8 पर घोषित की थी। पहली पारी में पुजारा के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम 191 रन पर आउट हो गई थी। भारत की तरफ से पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने पांच विकेट झटके थे जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 406 रन बनाए। कप्तान कुक ने 199 रनों की शानदार पारी खेली। ओझा ने दूसरी पारी में भी से चार विकेट झटके जबकि उमेश यादव ने तीन विकेट चटकाए थे। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 77 रनों का लक्ष्य मिला जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

फिलहाल 1-1 से बराबरी पर सीरीज
फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

स्टेडियम की खासियतें
  • स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
  • मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
  • स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
  • खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
  • एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
  • इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
  • स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें