फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 100वें टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, कुंबले को पीछे छोड़ा

Sat, 09 Mar 2024 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

अश्विन ने सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली की बराबरी की। अब अश्विन से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न (37 बार) और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (67 बार) आगे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्हेंने इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। अश्विन ने बेन डकेट (2) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया था। इसके बाद उन्होंने जैक क्राउली (0) और फिर ओली पोप (19) को आउट कर इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा। फिर उन्होंने बेन स्टोक्स और बेन फोक्स को आउट कर पारी में पांच विकेट पूरे किए। टेस्ट में उन्होंने अब तक 36 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने 35 बार ऐसा किया था। अश्विन अपने पहले और 100वें टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट
प्लेयर मैच पारी में
पांच विकेट
मुथैया मुरलीधरन (SL) 133 67
शेन वॉर्न (AUS) 145 37
रिचर्ड हैडली (NZ) 86 36
आर अश्विन (IND) 100* 36
अनिल कुंबले (IND) 132 35
रंगना हेराथ (SL) 93 34
जेम्स एंडरसन (ENG) 187* 32

अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : BCCI
वहीं, अश्विन ने सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली की बराबरी की। अब अश्विन से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न (37 बार) और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (67 बार) आगे हैं। अश्विन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे और इस टेस्ट में कुल मिलाकर नौ विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं वह 2019 में शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। लियोन ने 10 बार ऐसा किया है और अश्विन भी WTC में अब 10 बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2019-) में सबसे ज्यादा विकेट
प्लेयर मैच विकेट बेस्ट बॉलिंग
नाथन लायन (AUS) 43* 184 8/64
आर अश्विन (IND) 35* 174 7/71
पैट कमिंस (AUS) 42* 172 6/91
मिचेल स्टार्क (AUS) 38* 147 6/66
स्टुअर्ट ब्रॉड (ENG) 33 134 6/31

अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी खिलाड़ी - फोटो : BCCI
इसके अलावा उनके नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 174 विकेट हो चुके हैं और इसमें सबसे ज्यादा विकेट के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 172 विकेट हैं। WTC में सबसे ज्यादा विकेट लियोन ने लिए हैं। उनके नाम 184 विकेट हैं। अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट को खास बनाते हुए इतने रिकॉर्ड बनाए हैं। अश्विन अब तक टेस्ट में 516 विकेट ले चुके हैं।

वहीं, वनडे में उनके नाम 156 विकेट और टी20 में 72 विकेट हैं। इससे पहले जेम्स एंडरसन ने टेस्ट करियर में 700 विकेट पूरे किए थे। वह इस मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में वह मुरलीधरन (800) और वॉर्न (708) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। 

WTC में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट
खिलाड़ी पारी में
पांच विकेट
आर अश्विन (IND) 10
नाथन लायन (AUS) 10
पैट कमिंस (AUS) 8
जसप्रीत बुमराह (IND) 7
जोश. हेजलवुड (AUS) 6

अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
अश्विन ने इस टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर नौ विकेट झटके और 128 रन खर्च किए। यह किसी खिलाड़ी द्वारा 100वें टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुरलीधरन ने 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेला था। तब उन्होंने चटगांव में 141 रन देकर नौ विकेट झटके थे।

100वें टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (दोनों पारियों को मिलाकर)
  • 9/128 - रविचंद्रन अश्विन (IND) बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला, 2024
  • 9/141 - मुथैया मुरलीधरन (एसएल) बनाम बांग्लादेश, चैटोग्राम, 2006
  • 8/231 - शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2002
  • 7/151 - कपिल देव (IND) बनाम पाकिस्तान, कराची, 1989
  • 7/176 - अनिल कुंबले (भारत) बनाम श्रीलंका, अहमदाबाद, 2005

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 114 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाद द्वारा सबसे ज्यादा विकेट के मामले में अपने ही एक रिकॉर्ड की बराबरी की। इंग्लैंड से पहले अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 114 विकेट ले चुके हैं।

किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट
  • 114 - रविचंद्रन अश्विन बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 114 - रविचंद्रन अश्विन बनाम इंग्लैंड
  • 111 - अनिल कुंबले बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 99 - कपिल देव बनाम पाकिस्तान
  • 95 - चन्द्रशेखर बनाम इंग्लैंड
  • 95 - हरभजन सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया

अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के साथ ही एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह किसी गेंदबाज द्वारा अपने 100वें टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। शेन वॉर्न ने 2002 में अपने 100वें टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में 161 रन देकर छह विकेट लिए थे। वहीं, कुंबले ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था। मुरलीधरन भी अपने 100वें टेस्ट को खास बना चुके हैं।

100वें टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • 6/161 - शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2002
  • 5/89 - अनिल कुंबले (भारत) बनाम श्रीलंका, अहमदाबाद, 2005
  • 6/54 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश, चटोग्राम, 2006
  • 5/77 - रविचंद्रन अश्विन (भारत) बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला, 2024
विज्ञापन

धर्मशाला टेस्ट में क्या हुआ?

अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 477 रन पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने 259 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 195 रन ही बना सकी। भारत ने पारी और 64 रन से मैच जीतने के अलावा सीरीज पर भी 4-1 से कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें