भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 अंतराराष्ट्रीय मैचों का मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टॉस हो गया है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं। आखिरी मुकाबले में खिताब पर कब्जा जमाकर अपना दम दिखाना चाहेगी।
भारतीय टीम ने में एक बदलाव किया है। पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन न करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अंतिम एकदश में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह आज विराट कोहली पारी की शुरूआत कर रहे है। जबकि टी नटराजन को सीरीज में पहली बार खेलने का मौका मिला है। आइए जानते हैं कि आखिरी मुकाबले में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI...
विज्ञापन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
ओपनर्स:
भारतीय टीम ने एक बार फिर से ओपनिंग में प्रयोग किया है. निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ खुद कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
मध्यक्रम:
सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर भी अपनी जगह पर बल्लेबाजी करेंगे।
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर्स/ विकेटकीपर:
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे तो ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
गेंदबाज:
गेंदबाजी में इस बार एक गेंदबाज की बढ़ोतरी हुई है. तेज गेंदबाज टी नटराजन को इस इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।