फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रांची टेस्ट में भारत के लिए दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, बुमराह के स्थान पर किसे मिलेगा मौका?

Wed, 21 Feb 2024 02:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों मैच जीत लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड। - फोटो : BCCI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में भारत के दो अनुभवी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल नहीं खेल पाएंगे। बुमराह को लगातार तीन टेस्ट मैच में खेलने के बाद आराम दिया गया है। वहीं, राहुल अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। तीसरे टेस्ट से पहले रणजी मैच के लिए रिलीज किए गए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की वापसी हुई है।
विज्ञापन


टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों मैच जीत लिए। रांची में भारत अब तक दो टेस्ट मैच खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में मुकाबला ड्रॉ हुआ था। वहीं, 2019 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी।

आकाश दीप - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश दीप को मिल सकता है डेब्यू का मौका
रांची में होने वाले टेस्ट मैच से दो दिन पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उनके साथ ही घरेलू मैचों में खेलने वाले मुकेश कुमार भी टीम में वापस आए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए रणजी मैच की एक पारी में छह विकेट लिए थे। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में आकाश दीप को रखते हैं या उनसे अनुभवी मुकेश को मौका देते हैं।

आकाश ने किया शानदार प्रदर्शन
चौथे टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज के जोड़ीदार के लिए दो तेज गेंदबाज विकल्प हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन आकाश के साथ उतरने का फैसला कर सकता है। आकाश ने भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे सभी प्रभावित हैं। आकाश ने भारत ए के लिए दो मैचों में 10 विकेट लिए थे। आकाश ने 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 23.58 के औसत से 104 विकेट लिए हैं।

मुकेश कुमार और आकाश दीप - फोटो : Cricket Association of Bengal
दूसरे टेस्ट में फेल हो गए थे मुकेश कुमार
विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के दौरान मुकेश ने 12 ओवर फेंके थे। वह सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए थे। वह भी 10वें नंबर के बल्लेबाज शोएब बशीर को आउट करने में ही सफल हो पाए थे। ऐसे में मुकेश की वापसी तो टीम में हो गई है, लेकिन उनका खेलना कठिन है।

रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
रजत पाटीदार प्लेइंग-11 से हो सकते हैं बाहर
दूसरी ओर, रजत पाटीदार प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं। रजत को विशाखापत्तनम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें राजकोट में फिर से मौका दिया गया। रजत एक बार फिर से फेल हो गए। वह पहली पारी में पांच रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसे में चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले रजत को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
शानदार फॉर्म में पडिक्कल 
रजत के स्थान पर कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने 31 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.54 की औसत से 2227 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। पडिक्कल ने अपनी पिछली 11 पारियों में पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने तीन शतक कर्नाटक के लिए और दो भारत-ए के लिए लगाए हैं। उनके शानदार फॉर्म को देखकर रोहित शर्मा रांची टेस्ट में रजत पाटीदार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें