फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का जबरदस्त छक्का, ताकत इतनी कि इंग्लैंड के डगआउट की कुर्सी टूटी, सामने आई तस्वीर

Sun, 18 Feb 2024 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

दरअसल, रिटायर्ड हर्ट होने से पहले यशस्वी ने 133 गेंद में 104 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। रेहान अहमद की गेंद पर लगाया गया उनका चौथा छक्का इतना जबरदस्त था कि गेंद इंग्लैंड के डगआउट में जाकर गिरी।
विज्ञापन
यशस्वी के छक्के से टूटी कुर्सी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज पर जबरदस्त काउंटर अटैक किया और जेम्स एंडरसन से लेकर मार्क वुड और टॉम हार्टले तक, सबकी धुनाई की।
विज्ञापन


हालांकि, उन्हें 104 रन के स्कोर पर कमर में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनकी पारी इतनी जबरदस्त थी कि जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो बेन स्टोक्स ने उन्हें शाबाशी दी और इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने उनके लिए खड़े होकर ताली बजाई। अब इस 22 साल के बल्लेबाज का दूसरी पारी में लगाया गया शॉट जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने इंग्लैंड के डगआउट की एक कुर्सी तोड़ दी। 

क्या हुआ था?
दरअसल, रिटायर्ड हर्ट होने से पहले यशस्वी ने 133 गेंद में 104 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने मैच में अपना पहला छक्का दूसरी पारी में 27वें ओवर में जेम्स एंडरसन की चौथी गेंद पर लगाया। इसके बाद उन्होंने टॉम हार्टले के 28वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। यशस्वी ने चौथा छक्का 31वें ओवर में रेहान अहमद की गेंद पर लगाया। उनका यह शॉट इतना दमदार था कि गेंद सीधे इंग्लैंड के डगआउट में जाकर गिरी। गेंद सीधे जाकर इंग्लैंड के डगआउट में रखी एक कुर्सी पर गिरी और उस कुर्सी का एक पाया टूट गया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।



विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 126 रन की लीड मिली थी। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बना लिए थे। टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगी। अभी दो दिन का खेल बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें